Indian People'S Adhikar Party

Indian People'S Adhikar Party company information, Employees & Contact Information

भारत में आज राजनीति के गिरते स्तर के दौर में तमाम छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ सत्ता के लालच में जनता को दिन रात मूर्ख बनाने में लगी हुई है और इन सब के बीच आम जनता हर तरफ से दोहरी मार झेल रही है, चाहे वो भ्रष्टाचार हो, महँगाई हो, या बेराजगारी। बड़े औद्योगिक घरानों के चंदे से चुनाव जीत कर अब सरकार उद्योगपतियों की सरकार के रुप में काम कर रही है उसे अब आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। ऐसी अंधी-बहरी सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का जनता के पास सड़कों पर धरना देने या आंदोलन करने के सिवा क्या कोई रास्ता बचा है ? और क्या हमारे जैसे डॉक्टर, वकील, शिक्षक, कर्मचारी, मजदूर या अन्य पेशेवर लोगों के पास अपना जीवनयापन या परिवार छोड़कर सडकों पर धरना देने या आंदोलन करके अपनी जान जोखिम में डालने का वक्त है? क्या इस अंधी बहरी सरकार के द्वारा हमारी आवाज यू ही दबा दी जाएगी ? इसी सवाल के जवाब में हमने सत्ता के गलियारों में आमजनों की आवाज बुलंद करने और आमजनों के हितों व हकों की सुरक्षा के लिए देश प्रदेश की तानाशाही सत्ता से सवाल करने वर्ष 2023, जबलपुर, मध्यप्रदेश में हमारे राजनीतिक दल ''इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी’’ का गठन किया है जिसका उदृदेश्य मध्यप्रदेश की राजनीति के गटर को साफ कर आमजनों को राजनैतिक शोषण से मुक्ति दिलाना है। देश की जनता राजनीतिक दलों के चमचमाते झूठों से अब घबराती है संभव है की हम पर भी शक हो, होना भी चाहिए, पर हर चुनाव में वोट लेने के बाद आमजनों और गरीबों से कन्नी काट लेने वाली इन तानाशाही पार्टीयों को वोट देकर बार-बार निराश होने से बेहतर है एक नया विकल्प चुनना जो हमारे हकों के लिए लड़ने के लिए तत्परता दिखाए। जनसमर्थन और जनादेश प्राप्त हो तो हम सभी प्रदेशवासी एकता और उन्नति की मिसाल का उदहारण बन सकते हैं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी से जुड़कर इसके भागीदार बनें और हमें अपने विचारों, समस्याओं व सुझावों से अवगत कराएं। हम आमजनों में से कई लोग हैं जो राजनीति में आकर देश के लिए कुछ करना चाहतें हैं पर बिना संगठन व पार्टी के ऐसा करने से घबराते हैं। ऐसे लोग इण्डियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के साथ मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व कर सकते हैं और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी तले चुनाव लड़कर अपने विधानसभा को अपने रुप में एक बेहतर नेता दे सकते है

Company Details

Employees
3
Founded
-
Address
544,narsingh Ward,, Madan Mahal,india
Industry
Political Organizations
NAICS
Business, Professional, Labor, Political, and Similar Organizations
Labor Unions and Similar Labor Organizations
Political Organizations
Other Similar Organizations (except Business, Professional, Labor, and Political Organizations)
HQ
Jabalpur, Madhya Pradesh
Looking for a particular Indian People'S Adhikar Party employee's phone or email?

Indian People's Adhikar Party Questions

Top Indian People'S Adhikar Party Employees

Free Chrome Extension

Find emails, phones & company data instantly

Find verified emails from LinkedIn profiles
Get direct phone numbers & mobile contacts
Access company data & employee information
Works directly on LinkedIn - no copy/paste needed
Get Chrome Extension - Free

Aero Online

Your AI prospecting assistant