राष्ट्रकवि दिनकर प्रतिष्ठान

राष्ट्रकवि दिनकर प्रतिष्ठान company information, Employees & Contact Information

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर‘ जी की कविताएँ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय देश के कोने-कोने में अत्यन्त गौरव के साथ पढ़ी और गायी जाती थीं। उनकी ओजस्वीवाणी लोगों को आज़ादी की लड़ाई में सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित करती थी। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने अपनी रचनाओं द्वारा नये भारत के निर्माण की प्रेरणा प्रदान की। उनकी कालजयी रचनाओं में रश्मिरथी, हुंकार, कुरुक्षेत्र, उर्वशी, परशुराम की प्रतीक्षा, एवं ‘संस्कृति के चार अध्याय’ हैं, जिन पर उन्हें साहित्य अकादमी, हिन्दी साहित्य सम्मेलन और भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने भारतीय संसद (राज्य सभा) के सदस्य, भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति तथा भारत सरकार के प्रथम हिन्दी सलाहकार के रूप में शिक्षा, भाषा एवाम साहित्य जगत में अपना अप्रतिम स्थान बनाया है। राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान, एवं संवेदना के ओजस्वी कवि थे। आज भी उनकी कृतियों के अध्ययन और मनन से अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष की अद्भुत शक्ति मिलती है। रश्मिरथी राष्ट्रकवि दिनकर की कालजयी कृति है, जिसमें सामाजिक न्याय की भावना को नई भाषा, नयी अभिव्यक्ति दी गयी है, जिसमें दलित, वंचित एवं उपेक्षित समाज के लिए एक संदेश है, कि प्रतिभा किसी जाति विशेष की मोहताज नहीं होती है। रश्मिरथी का रूसी भाषा में अनुवाद करने वाली विदुषी एस.वी.त्राुब्निकोवा ने राष्ट्रकवि दिनकर को मुख्यतः ‘सामाजिक न्याय का कवि’ माना है। कविहृदय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने ‘रश्मिरथी’ को सामाजिक न्याय का जिंदा दस्तावेज कहा।विदित हो कि महाभारत पर आधरित रश्मिरथी में सूर्यपुत्र दानवीर कर्ण का जीवन चरित एवं संवाद है। 24 अप्रैल 1974 को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का देहावसान हुआ। रश्मिरथी पर्व के परिपेक्ष्य में दिनकर जी की 50वीं से 51वीं पुण्यतिथि के बीच के एक वर्ष में भारत के 50 शहरों में 50 गोष्ठियों का आयोजन किया जाना है। दिनकर जी की रचनाओँ, जीवन, और दर्शन को लोगों के बीच गोष्ठियों, मंचन, व प्रदर्शनी के माध्यम से उजागर करने का लक्ष्य है। इसकी औपचारिक शुरुआत 24 अप्रैल 2024 को, दिनकर जी की पचासवीं पुण्यतिथि के सभ अवसर पर कमानी प्रेक्षागृह में कर दी गयी है।

Company Details

Address
“उदयाचल”, 19-E, रोड न. 12, राष्ट्रकवि दिनकर पथ, राजेंद्र नगर, पटना - 800016., Patna,bihar 800016,india
Industry
Education
NAICS
Educational Services
Junior Colleges
Other Schools and Instruction
Educational Support Services
All Other Schools and Instruction
Exam Preparation and Tutoring
Automobile Driving Schools
All Other Miscellaneous Schools and Instruction
Keywords
Mumbai.
HQ
Patna, Bihar
Looking for a particular राष्ट्रकवि दिनकर प्रतिष्ठान employee's phone or email?

राष्ट्रकवि दिनकर प्रतिष्ठान Questions

Free Chrome Extension

Find emails, phones & company data instantly

Find verified emails from LinkedIn profiles
Get direct phone numbers & mobile contacts
Access company data & employee information
Works directly on LinkedIn - no copy/paste needed
Get Chrome Extension - Free

Aero Online

Your AI prospecting assistant